बक्सर, मई 29 -- पेज चार के लिए ----- समस्या स्टेशन रोड की बदहाली से बढ़ी लोगों की परेशानी, गड्ढों में समाया बारिश का पानी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो मानसून में हालात और गंभीर हो जाएंगे फोटो संख्या- 05, कैप्सन- शुक्रवार को डुमरांव एनएच 120 पर गड्ढे में भरा बारिश का पानी। डुमरांव, संवाद सूत्र। शहर की प्रमुख सड़क स्टेशन रोड पिछले कई वर्षों से बदहाली की समस्या से जूझ रही है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह उभरे बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो जाने से आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- सड़क पर गड्ढा बना जानलेवा, हर कदम पर हादसे का खतरासड़क की स्थिति और समस्याएं हालत यह है कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए इस सड़क से गुजरना जोखिम भरा बन गया है। खासकर बाइक और ई रिक्शा सवार हर समय दुर्घटना की आशं...