सड़क पर गंदा पानी बहाने को लेकर विवाद
कौशाम्बी, जून 13 -- पिपरी थाने के रेही गांव निवासी बृजेंद्र कुमार ने गांव के ही कुछ लोगों पर सड़क पर घर का गंदा पानी बहाने और विरोध करने पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गांव निवासी दो युवक अपने घर का पानी जानबूझकर सड़क पर बहाते हैं, जिससे आवागमन में परेशानी होती है और गंदगी फैल रही है। उनका कहना है कि गांव के कई लोगों ने उन्हें पानी नाली में बहाने के लिए समझाया, लेकिन वे बात मानने के बजाय विवाद करने लगते हैं। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण, नाली निर्माण की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.