चंदौली, मई 2 -- धीना। धानापुर विकास खंड के बहेरी गांव के उत्तर बिंद बस्ती का पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके चलते ग्रामीण काफी समय से परेशानी का सामना के रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया परंतु आज तक पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। चेताया कि जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। गांव के राजकुमार बिंद, पंकज कुमार बिंद, राधेश्याम, किशुन, बबलू, ऋषि, सोहराब ने जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...