सड़क पर खेल रहे बालक को वाहन ने मारी टक्कर
देवघर, जून 1 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा बॉर्डर के समीप सोमवार शाम करीब चार बजे सड़क दुर्घटना में एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बालक सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति एवं लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में घायल बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर निगरानी के लिए उसे वार्ड में भर्ती कर लिया। इधर डॉक्टर की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल आर्यण कुमार के पिता विजय कुमार ने बताया कि घर में घर निर्माण का काम चल रहा है। बच्चे बाहर में खेल रहा था । उसी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.