लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ। कृष्णानगर इलाके के आजाद नगर में दो दिन पहले रात के समय रोड पर खाना डालने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हुआ था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। जिसमें दूसरे पक्ष से दो महिलाएं और एक युवक घायल हो गया। आजाद नगर निवासी मुस्तकिम का आरोप है कि बीती 2 जून की रात करीब 11 बजे रोड पर उनके पड़ोसी निसार अहमद के घर के लोगों ने बचा हुआ खाना फेंक दिया था। जब उन्होंने विरोध किया तो निसार अहमद और उनके लड़के रिजवान, अदनान, उनकी लड़कियां उजाली, जुगनू, गड्डी तथा उनकी पत्नी सकीना बेगम गाली-गलौच करने लगे। यह भी पढ़ें- शराब दुकानदार को दी हत्या की धमकी इस दौरान वह लोग गुम्मा चलाने लगे। जिससे पीड़ित की मां नसीम बानो और भाई शेरू महताब, बहन हूस्ना का सर फट गया। सभी को लोकबंधु में इलाज के लिए भेजा गया। पीड़ित ने थाने पर पड़ोसी...