गंगापार, मार्च 30 -- क्षेत्र के गौहनिया करछना मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने खड़े बालू गिट्टी लदे वाहनों की कतार से राहगीरों की दिक्कत की सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंचे एसीपी कौंधियारा और थाना प्रभारी घूरपुर ने दो दर्जन से ज्यादा बालू गिट्टी लादकर बेचने के लिए खड़े ट्रकों का आन लाइन चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से ट्रक संचालकों और बालू गिट्टी बेचने में लगे दलालों में हड़कंप मच गया। गौहनिया चौराहे से करछना की ओर जाने वाले मार्ग पर एक पेट्रोल पंप है। जहां रोज सुबह सैकड़ों ट्रक बालू गिट्टी लादकर बेचने के लिए सड़क पर कतारबद्ध खड़े होते हैं। जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह सुबह निकलने वाले स्कूल के वाहनों को भी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था। इसी तरह सोमवार की सुबह जाम लगा और इसी बीच कुछ एंबुलेंस भी मरीजों को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.