सड़क पर खड़ी मालवाहक हुई चोरी
गाजीपुर, जून 3 -- बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के समीप ताड़ीघाट बारा मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से हौसला बुलन्द चोरों ने एक डीसीएम गाड़ी को चुरा लिया। पीड़ित ने गहमर कोतवाली में शिकायत की है। जानकारी के अनुसार गहमर कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी विकाश कुमार यादव पुत्र वंश नारायण यादव एक डीसीएम गाड़ी से भाड़े पर माल ढोने का कार्य करते है। वह ताड़ीघाट बारा 124 सी मुख्य राजमार्ग के समीप बीरबल यादव के घर के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर घर चला गया। सुबह जब पहुंचा तो गाड़ी गायब मिली। पीड़ित ने इसकी तहरीर गहमर कोतवाली में दी है। ग्रामीणों के अनुसार एक माह के अंदर यह चोरी की तीसरी घटना है। यह भी पढ़ें- महज दो दिनों में शहर से तीन बाइकों की चोरी इससे पूर्व एक टोटो और कुतुबपुर में एक व्यक्ति के घर गहनों समेत घरेलू सामानों की चोरी हो चुकी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.