औरैया, मार्च 19 -- फफूंद, संवाददाता।सड़क के बीचों-बीच खड़ी खराब ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना क्षेत्र के गांव नुन्हा निवासी 32 वर्षीय नितिन राजपूत बुधवार देर रात फफूंद में एक परिचित के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते समय वह बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान केशमपुर गांव के सामने सड़क पर खड़ी आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नितिन की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही पत्नी मंजू राजपूत बदहवास हो गईं, जिन्हें परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.