लखनऊ, मार्च 19 -- बंथरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक बाइक सड़क पर खड़ी गाय से टकरा गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची बंथरा पुलिस युवक को गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्नाव के दरेहटा निवासी राजेश सिंह चौहान उर्फ ठेगी (40) बंथरा के कटी बगिया स्थित एक धर्म कांटा पर नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी गुड्डी, दो बेटे सत्यम-शुभम और एक बेटी पारुल हैं। परिजनों ने बताया कि राजेश बाइक से बनी-मोहनलालगंज रोड होते हुए ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी बंथरा स्थित खसरवारा गांव के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर खड़ी एक गाय से टकरा गई। राजेश उछलकर काफी दूर जा गिरे। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में राजेश को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.