फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद,संवाददाता। सीकरी गांव के पास सड़क के बीच खड़ी कार से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल और बाद में दिल्ली ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। गांव फतेहपुर तगा निवासी डालचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मार्च की दोपहर वह सीकरी से सेक्टर-10 की ओर जा रहा था। डीपीएस स्कूल कैली के पास सड़क के बीच एक वैगन-आर कार खड़ी थी, जिस पर न तो पार्किंग लाइट जली थी और न ही कोई संकेत लगाया गया था। इसी दौरान उसकी बाइक कार से टकरा गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके पैर, सिर और हाथ में चोटें आईं तथा घुटने के ऊपर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.