सड़क पर खड़ी कार में की तोड़फोड़, केस
काशीपुर, अप्रैल 3 -- काशीपुर। एक व्यक्ति ने सड़क पर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। कार स्वामी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला शक्तिनगर नई सब्जी मंडी निवासी अरुण दीप खुराना पुत्र अशोक खुराना ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि उनकी कार लक्ष्मी डेयरी, नई सब्जी मंडी के पास खड़ी थी। आरोप है कि 30 मार्च की रात नई सब्जी मंडी निवासी राहुल भल्ला ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी, जिससे कार को भारी नुकसान पहुंचा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अगले दिन जब उन्होंने राहुल भल्ला से नुकसान की भरपाई के लिए कहा, तो उसने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.