सड़क पर खड़ी कार को हटाने को बोला तो दबंगों ने पीटा
गौरीगंज, अप्रैल 18 -- अमेठी, संवाददाता। अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सड़क पर खड़ी कार को रास्ते से हटाने के लिए कहने पर कार सवार दबंगों ने जमकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कपूरीपुर गांव निवासी शुभ तिवारी बीते शुक्रवार की शाम किसी काम से अपनी कार से जगदीशपुर बाजार आया था। देर शाम लगभग आठ बजे वह वापस घर लौट रहा था। जायस मोड़ के पास सड़क पर कार खड़ी कर कुछ लोग बातचीत कर रहे थे। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब युवकों ने कार नहीं हटाई तो शुभ ने उन्हें कार सड़क से हटाकर रास्ता देने के लिए कहा।इसी बात से नाराज होकर युवक आग बबूला हो गए और शुभ की लात घूंसो से पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने शुभ के कपड़े भी फाड़ डाले। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.