सड़क पर खड़ी आठ रोडवेज बसों को पुलिस ने किया सीज
गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में लगातार जाम की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कैंट पुलिस ने शुक्रवार रात सड़क पर खड़ी होकर यातायात बाधित कर रही रोडवेज की आठ बसों को सीज कर दिया। इन बसों के कारण बस स्टेशन के आसपास अक्सर जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को जाम की शिकायत मिलने पर डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ स्वयं रोडवेज बस स्टेशन पहुंचे और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई बसें परिसर के बाहर सड़क किनारे खड़ी की जा रही हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बसों को बस स्टेशन परिसर के अंदर ही खड़ा किया जाए। किसी भी स्थिति में सड़क पर बस खड़ी कर यात्रियों को बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.