सीतापुर, जून 18 -- सीतापुर। शहर के मोहल्ला इस्लामबाग में सड़क के किनारे लोग खाली प्लाट में कूड़ा डाल रहे हैं। उसी खाली प्लाट में मोहल्ले का पानी भी जमा हो रहा है। जिससे वहां दुर्गंध आ रही है। सफाई न होने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। लोग काफी परेशान है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...