प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसा झूंसी के पास इसीपुर गांव के सामने हुआ। पुलिस के अनुसार, ऑटो सवारी लेकर सहसों से झूंसी की ओर आ रहा था। इसीपुर गांव के सामने अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने ऑटो को सीधा कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में हबीबपुर निवासी 30 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र वीरेंद्र पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। श्याम सिंह मैकेनिक का काम करता था। परिवार में पत्नी पुष्पा और तीन बेटियां हैं। झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा ने बताया कि ऑटो में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...