सड़क पर काल बनकर दौड़ी SUV, भंडारे में जा रहे 4 युवकों को रौंदा; 3 की मौत
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- यूपी के बाराबंकी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की टक्कर से दो बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाद में पुलिस ने यातायात बहाल कराया। पुलिस के मुताबिक रामसनेहीघाट के धरौली गांव निवासी 18 वर्षीय अनूप, 19 वर्षीय विमलेश, 17 वर्षीय अनिल यादव और गया प्रसाद दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने जा रहे थे। चारों पड़ोस के बैसनपुरवा गांव के पास राजमार्ग पार कर रहे थे, तभी अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार एसयूवी ने दोनों मोटरसाइकिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.