कन्नौज, फरवरी 18 -- तिर्वा, संवाददाता। उमर्दा कस्बे के पास सड़क पर काम कर रहे एक मजदूर के तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास काम कर रहे मजदूरो ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के मार्चरी में रखवा दिया। वहीं परिजनों को उनके मौत की सूचना दे दी। फिरोजाबाद जनपद के सिर्शागंज निवासी अमित कुमार (32) पुत्र पिंकू पीडब्लूडी विभाग में मजदूर के रूप में काम करता था। मंगलवार को सुबह उमर्दा नहर के पास सड़क के फुटपाथ पर काम कर रहा था। तभी एक तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसके टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमित सडक पर गिर कर तड़पने लगा। किसी तरह काम कर रहे अन्य मजदूरों...