फिरोजाबाद, फरवरी 13 -- पिता पुत्रों ने घिरोर-जसराना-फरिहा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की सड़क पर टिनशेड और पक्का भवन बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। विभाग के सहायक अभियंता ने कई बार संबंधितों को नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाने को कहा लेकिन वे बार-बार अनसुनी करते रहे। इसके बाद सहायक अभियंता ने एसडीएम जसराना के न्यायालय में वाद दायर किया। एसडीएम ने निर्णय सुनाते हुए संबंधित लोगों पर 7.39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोटला-फरिहा रोड निवासी रामगोपाल सिंह, अशोक एवं अनुपेंद्र पुत्रगण कायम सिंह ने गाटा संख्या 1240 के रकवा 0.7890 हेक्टेयर पर कब्जा कर लिया है। जिसमें रकवा जोत चकबंदी आकार पत्र 38.550 सड़क की पटरी सम्मिलित है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिकारियों को अवैध कब्जा करने के बारे में जानकारी हुई तो संबंधित लोगों को नोटिस ज...