नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 के सामने महागुन मार्ट की तरफ बने कट को बंद करने का लोगों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि कट के बंद होने से उन्हें अधिक घूमकर आना पड़ रहा है। यहां रहने वाले बिटुल यादव ने बताया कि टाउनशिप के सामने महागुन मार्ट की तरफ बनी मुख्य सड़क पर कट को जाम के मद्देनजर पुलिस ने बंद कर दिया। इससे लोगों की समस्या कम होने के बजाए बढ़ गई। लोगों को टाउनशिप के अंदर और बाहर मुख्य सड़क तक जाने के लिए डेढ़ से 2 किलोमीटर अधिक चलना पड़ता है। वहीं, दीपक ने बताया कि जहां पर कट बंद किए गए हैं। वहां पर लोगों अब वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। ऐसे में जाम की स्थिति बन रही है। हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। कट के बंद होने के बाद से वहां पर रेहड़ी पटरी लगने लगे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.