सड़क पर कचरे में पड़ा मिला मोर का शव
अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। लक्ष्मीबाई मार्ग अब्दुल्लाह कॉलेज के पास रेस्टोरेंट के सामने गुरुवार को नाली के पास कचरे में मोर का शव पड़ा मिला। एक जागरूक राहगीर की नजर उस पर पड़ी इसके बाद वह वन विभाग की टीम आने तक वहीं पर रुका रहा। वन कर्मी शव को अपने साथ ले गए। मोर का शव सुबह से वहां पर पड़ा हुआ था। दोपहर में करीब तीन बजे वहां से निकलने वाले राहगीर अविनाश की नजर उस पर पड़ी तो वह वहीं पर रुक गया। हैरानी की बात ये थी कि राष्ट्रीय पक्षी के शव को देख कर भी किसी ने वन विभाग को सूचना नहीं की। इस दौरान आवारा कुत्ते मोर के शव को खींचने की कोशिश करने लगे। लेकिन राहगीर ने उन्हें वहां से भगाया। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं आई तब तक राहगीर मोर की निगरानी करता रहा। मोर को देख कर लग रहा था उसके पंखों को नोचा गया है। पंख के लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.