कटिहार, जून 30 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है।

जांच अभियान मंगलवार को नगर निगम की मोबाइल टीम ने शहर में विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैलाने तथा कचरा प्रबंधन नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कुल 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में चलाए गए इस अभियान के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने डॉक्टर राजेंद्र पथ स्थित बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों, व्यवसायियों और मॉल संचालकों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई। नगर निगम की...