देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नंदा की चौकी के पास बुधवार शाम ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने कार सवार युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पौंधा निवासी रोहित नेहरा, गौरव और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहित के सिर पर टांके आए हैं। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि रोहित की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार बोलेरो सवार सुशील यादव और हिमांशु कुकरेती ने अपने 8-10 अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ होली की देर शाम करीब सात बजे पौंधा इलाके में मारपीट की। इस दौरान उनकी स्विफ्ट कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया और एक सोने की चेन भी गिर गई। प्रेमनगर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.