वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर शाम से लेकर रात तक सपाजन जगह-जगह सड़क पर उतरे। नारेबाजी करते हुए रिहाई की मांग की। इस दौरान काशी जोन में 32 सपाजनों को हिरासत में लेकर थाने बैठाया गया। देर रात सभी को छोड़ दिया गया। बीएचयू के सिंह द्वार के पास प्रदर्शन में 19 सपाजनों को हिरासत में लिया गया। वहीं कोतवाली में प्रदर्शन के लिए निकले 10 सपाजनों को पकड़कर रामनगर थाने ले जाया गया। उधर, सिगरा पुलिस ने तीन सपाजनों को हिरासत में लिया। वरुणा जोन में आंबेडकर पार्क कचहरी पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव के नेतृत्व में करीब 100 सपाजन जुटे। यह भी पढ़ें- सिंहद्वार पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने उठाया सूचना पर कैंट एसीपी अपूर्व पांडेय पहुंचे। इस दौरान कैंट...