उरई, जनवरी 7 -- उरई। सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले भर में लगातार अभियान जारी है और नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सातवें दिन, उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी केडी सिंह गौर ने जनपद का औचक दौरा किया और नियमों को ठेंगा दिखाने वाले 116 वाहन चालकों के चालान किए गए। सड्क सुरक्षा माह को देखते हुए परिवहन महकमे के अधिकारी चैकिंग अभियान से लेकर लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में लगे हुए हैं। इसके मद्देनजर बुधवार को उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह गौर ने स्वयं टोल प्लाजा के पास प्रवर्तन टीमों के साथ सघन चेकिंग कार्यवाही संपादित कराई। इस चेकिंग कार्यवाही में विभिन्न मामलों में 116 वाहनों के चालान किए गए। बिना हेलमेट दोपहिया चालन, ड्रंकन ड्राइविंग, बिना रिफ्लेक्टर के वाहनों पर सख्ती बरती गई औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.