सड़क पर उतरे अधिवक्ता, नहीं किया काम
भदोही, मई 19 -- भदोही, संवाददाता। साथियों पर हमले को लेकर अधिवक्ताओं में सोमवार को उबाल रहा। जिले की तीनों तहसीलों में वकीलों ने सोमवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। तेज गर्मी और तीखी धूप के बावजूद अधिवक्ता सड़क पर उतरे और आपसी एकता का संदेश देते हुए सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भदोही तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र बिंद ने कहा कि अधिवक्ता दूसरों को न्याय दिलाने का काम करते हैं। पुलिस ने जिस तरह लखनऊ में लाठियां बरसाईं, उससे ऐसा प्रतीत हुआ जैसे अधिवक्ता नहीं बल्कि बड़े अपराधी हों। यह भी पढ़ें- लखनऊ में लाठीचार्ज होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश उन्होंने कहा कि सोमवार को न्यायिक कार्य नहीं किया गया।करीब 11 बजे दर्जनों की संख्या में जुटे अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.