चंदौली, जून 21 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद चंदौली से सकलडीहा चहनिया वाया सैदपुर हाइवे मार्ग होगया है। सुबह से लेकर शाम तक छोटी बड़ी हजारों वाहन गुजरती है। इसके अलावा सकलडीहा से कमालपुर मार्ग दो लेन मार्ग है। सड़क पर सुबह और शाम को छोटी बड़ी वाहन के खड़ी होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पुलिस अधिकारियों के मना करने के बाद भी वाहनों के खड़ा होने से आक्रोश है। ग्रामीणों ने सुगम यातायात को लेकर कार्रवाई मांग किया है। सकलडीहा में हाइवे मार्ग के किनारे नाला बना हुआ है। नालों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकानें लगायी जाती है। इसके अलावा मोटर मैकेनिकों की ओर से हाइवे पर वाहनों को खड़ा करके काम किया जाता है। यहां तक की सिमेंट,बालू और गिट्टी लदी वाहन पर सड़क के किनारे सुबह शाम खड़ी रहती है। दोनों तरफ से वाहनों के आवागमन के दौरान बाइक सवार औ...