मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर। स्पीड ब्रेकर का निर्माण आम तौर पर वाहनों की गति पर लगाम लगाने और हादसों की आशंका कम करने के लिए किया जाता है, लेकिन लकड़ीढाई रोड में मारवाड़ी हाइस्कूल के सामने यह वाहन सवारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क पर बनाई गई रोड क्रॉस ड्रेन के ऊपर आठ इंच से अधिक ऊंचा स्पीड ब्रेकर जैसा बेतरतीब ढाल दिया गया है। इसे पार करने में कार का चैंबर कंक्रीट पर अटक जाता है। एक्सीलेटर देते ही कार का चैंबर फूटकर सारा मोबिल सड़क पर गिर जाएगा। फिर लकड़ीढाई चौक से आगे बांध रोड पर ही कार का इंजन सीज हो जाएगा। इस रोड में आने की सजा के तौर पर कार बनवाने में 25 हजार रुपये का खर्च होगा। कार का चैंबर टूटने की घटना यहां आम बात हो गई है। स्पीड ब्रेकर पर बाइक के उछलते ही पीछे बैठा आदमी अचानक नीचे गिर जाता है। कई दुर्घटनाएं हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.