सड़क पर अवैध छज्जा निर्माण का आरोप, कार्रवाई की मांग
मेरठ, मई 25 -- खिवाई नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 11 में कुछ लोगों ने सार्वजनिक सड़क पर अवैध छज्जों का निर्माण कर लिया। जिससे मार्ग अवरुध हो गया और लोगों को परेशानी होनी लगी। वार्ड के एक व्यक्ति ने ईओ को एक प्रार्थना पत्र देकर जनहित में छज्जे का निर्माण रुकवाने की मांग की है। हनीफ पुत्र नूर ने ईओ से शिकायत करते हुए बताया कि मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक सड़क पर करीब चार फीट का छज्जा निकाला जा रहा है। आरोप है कि इसका निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो रही है और आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की संभावना बढ़ रही है। ओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.