मेरठ, अप्रैल 7 -- अशोक स्तंभ के निकट मंगलवार सुबह सड़क पर हुए चबूतरा निर्माण को अवैध बताकर भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने पालिका अधिकारियों को मौके पर बुलाया और चबूतरा ध्वस्त कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पालिका ईओ ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और चबूतरे को अवैध मानते हुए उसपर बुल्डोजर चलवा दिया। चबूतरा ध्वस्त होने के भाजपाई शांत हुए। इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। ईओ ने कहा कि आगे भी अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी। बता दें कि अशोक स्तंभ के निकट एक कॉम्प्लेक्स का निर्माण हुआ है। आरोप है कि कॉम्प्लेक्स के बाहर अवैध रूप से चबूतरा बना दिया गया। मंगलवार को शिकायत मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन व अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चबूतरे को अवैध बताते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.