सड़क पर अतिक्रमण किया तो होगी कार्रवाई
श्रावस्ती, जून 3 -- श्रावस्ती,संवाददाता। आवागमन सुगम बनाने के लिए मंगलवार शाम सीओ भिनगा भरत पासवान ने हरदत्तनगर थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय के साथ बदला चौराहे पर पैदल गश्त की। गश्त के दौरान उन्होंने सड़क की पटरियों पर लगे फल व सब्जी के ठेलों को हटवाया। साथ ही सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों, ई रिक्शा आदि को हटवाकर सड़क की पटरी को अतिक्रमण मुक्त करवाया। गश्त के दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर रखे उनके दुकान के सामान को दुकान के अंदर करवाया और दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.