प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेले की तैयारियों में अब ढिलाई परेशानी खड़ी कर रही है। मेला शुरू होने में अब 11 दिन बचे हैं जबकि 28 दिसंबर तक पंचक लगा है, इसलिए कल्पवासी इसके तत्काल बाद आना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में मेला शुरू होने में अब समय बहुत कम बचा है। वहीं मेला क्षेत्र में अब तक न तो सड़क पूरी बन सकी है और न ही पटरी। यहां तक की समतलीकरण के लिए अब तक काम चल रहा है। यह सबसे बड़ी परेशानी है। इस बार माघ मेले की तैयारियों में दो बड़ी चुनौतियां आईं, जिससे अफसर अब तक जूझ रहे हैं। पहली वजह है पांच बार बाढ़ के कारण जमीन बहुत देर से सूखी और पौष पूर्णिमा लगभग 15 दिन पहले पड़ने से, तैयारी का समय कम हो गया। सामान्य तौर पर मकर संक्रांति के बाद पौष पूर्णिमा होती थी तो उसी दिन से कल्पवासी आते थे। इस बार ऐसा नहीं है। तीन जनवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.