बरेली, अप्रैल 12 -- शेरगढ़ संवाददाता। गांव पिपौली के ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि शाही-शेरगढ़ मुख्य मार्ग तक 2 किलोमीटर लंबा रास्ता है, जिसके दोनों सिरों पर कुछ दूरी तक खड़ंजा है, बीच का कुछ हिस्सा आज भी कच्चा है।ग्रामीणों सचिन गंगवार महेन्द्र पाल सेवाराम श्यामा चरण रामचंद्र धर्मदास तोताराम सागर रामसिंह आदि के अनुसार, रास्ते में बीच का हिस्सा कच्चा होने के कारण बारिश में कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे मार्ग बाधित हो जाता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल से अधिकारियों से मांग की है कि उक्त मार्ग को शीघ्र पक्की सड़क में परिवर्तित कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.