चंदौली, फरवरी 3 -- चहनियां। चहनिया विकास खंड में पीडीडीयू नगर मार्ग को जोड़ने वाला रानेपुर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है । इस मार्ग से स्कूली बच्चों के अलावा पैदल, सायकिल सवार और ग्रामीण आते जाते है । मार्ग खराब होने के कारण बच्चे गिरते किसी तरह विद्यालय पहुचते है । कुछ दिन पहले एक निजी स्कूल प्रबंधन ने मार्ग पर गिट्टी और भस्सी डालकर कुछ चलने लायक बनवाया था । लेकिन फिर मार्ग खराब हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रानेपुर जाने वाला मार्ग चन्दौली और पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग को जोड़ता है । यह मार्ग विगत कई वर्ष से क्षतिग्रस्त है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.