सड़क न बनने पर लोगों का प्रदर्शन
लखनऊ, मई 25 -- इस्माइल गंज द्वितीय वार्ड में किशोरी लाल चौराहा से चौहान प्लाजा और अयोध्या रोड से रजत डिग्री कॉलेज तक सड़क निर्माण के लिए टेंडर हुए छह महीने हो गए। अब तक निर्माण कार्य शुरू न किए जाने से नाराज लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की। कहा कि सड़क न बनने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जुटे लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण में की जा रही देरी पर नाराजगी जताई। पूर्व पार्षद ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने (स. 7710 , ई- टेंडर 2025- 26) नवंबर 2025 में दोनों सड़कों के लिए 32-32 लाख रुपए के टेंडर जारी किए गए थे। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के छह माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। अंदर के लगभग दो दर्जन मोहल्ले को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.