हापुड़, फरवरी 11 -- पिलखुवा। मोहल्ला डबरिया में लंबे समय से सड़क निर्माण न होने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। करीब दो दशक से बदहाल पड़ी सड़क से त्रस्त मोहल्लेवासी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क बनवाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे कीचड़ और फिसलन हो जाती है। वहीं अन्य दिनों में जगह-जगह बने गहरे गड्ढे लोगों की परेशानी बढ़ा देते हैं। आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं, दोपहिया वाहन फंस जाते हैं और बच्चों व बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत देने के बावजूद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ता चला गया। नगर पालिका कार्यालय मे...