सिमडेगा, मार्च 10 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। सरकारी व्यवस्था और विकास के दावों के बीच प्रखंड के टीनगिना पंचायत स्थित डोंगीझरिया गांव में सोमवार देर रात खाट पर सिस्टम की तस्वीर सामने आई। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को बीमार महिला दुती देवी को खटिया पर लादकर करीब एक किलोमीटर तक मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार गांव की निवासी दुती देवी, पति अमृतदास सिंह की सोमवार रात करीब 2:30 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। पैरों में तेज दर्द होने के कारण वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गईं। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण फोन नहीं लग सका। मजबूर होकर ग्रामीणों ने दर्द से कराहती महिला को खटिया पर लिटाया और करीब एक किलोमीटर तक पैदल ढोते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचे। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.