फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के नवनियुक्त सीईओ पीसी मीणा ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा तय की। बैठक में नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडगटा भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़क नेटवर्क का विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने के आदेश दिए, जिससे शहर के विकास को रफ्तार मिल सके। एफएमडीए की ओर से सड़क और नालों की सफाई, नए नालों का निर्माण सहित अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। वहीं अभी तक एफएमडीए का कार्यभार सीईओ जे गणेशन संभाल रहे थे। सरकार की तरफ से गुरुवार को उनका ट्रांसफर कर दिया गया। उनके स्थान पर पीसी मीणा को नया सीईओ नियुक्त किया गया है। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.