सड़क निर्माण संवेदक की लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत पत्र दिया
हजारीबाग, जुलाई 24 -- बरही, प्रतिनिधि। जीटी रोड सिक्सलेन निर्माण में लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को शिकायत पत्र दिया। कहा कि जीटी रोड पर निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण रोजाना सड़क जाम, यातायात व्यवस्था बदहाल है और लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है जो घोर चिंता की बात है। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के जिला महासचिव दीपक गुप्ता, सचिव सुनील साहू,मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार,सुधीर रजक शामिल थे।परियोजना निदेशक आशुतोष सोनी से कहा कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण आम जनता को प्रतिदिन घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति बदहाल है। सुरक्षा में लापरवाही के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। बिना सिक्सलेन सड़क बने टोल वसूली की जा रही है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जब सड़क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.