बेगुसराय, मार्च 28 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में विकास की गति में तेजी लाने से लेकर मानसून पूर्व सभी नालों की सफाई को लेकर मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने शनिवार को आधा दर्जन वार्डों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य पार्षद के साथ नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार व अन्य अधिकारी शामिल रहे। सबसे पहले नगर निगम चौक से विशनपुर तक विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं व विकास योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान बिजली कंपनी द्वारा चल रहे पोल शिफ्टिंग कार्य में सुस्ती देखकर नाराजगी जतायी। बिजली कंपनी को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जबकि, लंबित योजनाओं को अतिशीघ्र पूरा करने को कहा गया। सुबह आठ बजे शुरू हुए निरीक्षण कार्यक्रम में दिनकर भवन, कालीस्थान चौक व डाकबंगला रोड सहित कई स्थानों का दौ...