सड़क निर्माण योजनाओं में आएगी तेजी, लंबित कार्य समय पर होगा पूरा
गया, अगस्त 20 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को गया जी जिला अतिथि गृह सभागार में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 से अब तक संचालित सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित योजनाओं की अद्यतन स्थिति, कार्य में आ रही बाधाओं और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। समीक्षा में एनएच-83 के शेष हिस्से में सीआराइएफ योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य की जानकारी दी गई। कार्य की निर्धारित पूर्णता तिथि 19 फरवरी 2025 थी। लेकिन, वन विभाग की एनओसी लंबित रहने के कारण कार्य प्रभावित है। डॉ. प्रेम कुमार ने संबंधित विभागों से समन्वय कर एनओसी की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने को कहा। गयावाल बिगहा-दुर्गास्थान बाइपास लिंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.