सड़क निर्माण में विलंब पर ठेकेदार पर केस दर्ज कराने के निर्देश
देवरिया, जून 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्य परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान परसिया चकलाल मार्ग निर्माण पर ठेकेदार द्वारा कार्य में अत्यधिक विलंब करने की जानकारी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही ठेकेदार के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए अधिशासी अभियंता आरईडी को निर्देश दिया। जबकि बैठक में अनुपस्थित इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन बाधित करने का निर्देश भी दिया गया।डीएम ने कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्यदायी संस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा समीक्षा बैठकों में स्वयं उपस्थित होकर प्रगति से अवगत कराएं। यह भी पढ़ें- लापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.