कुशीनगर, मार्च 11 -- कुशीनगर। मथौली-मुड़िला हरपुर मार्ग पर स्थित मथौली के वार्ड नंबर 16 मल्ल टोला से वार्ड नंबर 2 डाक्टर राजेन्द्र नगर के बाबा टोला तक लगभग 1 किमी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है और सड़क जल्द ही टूट जाएगी।ग्रामीण सुरेश उपाध्याय ने बताया कि पिच सड़क को कच्ची सड़क जैसे तैसे मिट्टी भरने के उपरांत पिच कराया जा रहा है, जो अभिलंब टूट कर ध्वस्त हो जाएगी। जेई संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वे एसआईआर में ड्यूटी लगने के कारण देख नहीं पा रहे हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण कसया राजेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कराई जायेगी। सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.