गोंडा, मार्च 6 -- गोण्डा, संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत जेठपुरवा सड़क निर्माण में एलाइनमेंट बदलने के आरोपों को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। बीते 27 फरवरी को 'हिन्दुस्तान' में 'बजट जेठपुरवा सड़क का मिला, बना डाला बिछुड़ी मार्ग' शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद डीएम प्रियंका निरंजन ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) के अधिशासी अभियंता से जांच कर रिपोर्ट तलब की है। रूपईडीह ब्लॉक क्षेत्र में वर्ष 2024 में आर्यनगर- करनैलगंज मार्ग से जेठपुरवा तक करीब पांच किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 329.21 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने स्वीकृत एलाइनमेंट से हटकर सड़क क...