बलिया, दिसम्बर 30 -- बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के तिरनई-पशुहारी मार्ग निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर तिरनई चटटी पर क्षेत्रीय लोगों का धरना सोमवार को दूसरे दिन जारी रहा। धरनारत लोगों की मांगों में तेलमा से तीरनई अधूरे मार्ग को शीघ्र पूर्ण कराने, निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कराने, रामपुर से शाहपुर तक मार्ग पूर्ण करने, तीरनई नहर से पलिया तक सड़क बनवाने । मार्ग निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर शामिल ठेकेदार और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने आदि हैं। चेतावनी दी कि मांग शीघ्र पूर्ण नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। इस मौके पर दुर्गेश अंबेडकर, विनोद मानव, बृजेश बागी, ओवैस हाशमी, राघवेंद्र आजाद, मिथिलेश पटेल, शशि चौहान, स्वामीनाथ पटेल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.