नोएडा, फरवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन ने अपनी मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने बताया कि जुनेदपुर गांव के मुख्य मार्ग में पिछले लंबे समय से गहरे गड्ढे थे। संगठन की मांग पर प्राधिकरण द्वारा सड़क निर्माण का कार्य करवाया गया, जिसमें बेहद घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल किया गया। सड़क बनने के मात्र 25 दिन बाद ही जगह-जगह से उखड़नी शुरू हो गई। आरोप है कि सड़क के निर्माण में अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार ने भ्रष्टाचार किया है। संगठन ने इस मामले में अधिकारियों से इसकी जांच की मांग की है। इस मौके पर बलराज हूंण, जिला अध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान, यते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.