रिषिकेष, मार्च 29 -- नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के पूर्व अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण में कोई घोटाला हुआ है, तो इसके लिए ठेकेदार, जेई या प्रशासक जिम्मेदार हैं, न कि वे खुद। यदि इस प्रकार से कोई वित्तीय अनियमितता हुई है तो दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। रविवार को स्वर्गाश्रम जौंक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने पूर्व सभासद द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में पूर्व में दो सड़कों का निर्माण हुआ था, जिसका भुगतान प्रशासक के कार्यकाल में किया गया था। जिस समय उक्त कार्यों का भुगतान किया गया, उनका कार्यकाल खत्म हुए छह महीने का समय व्यतीत हो गया था। इसलिए उक्त कार्यो में किए गए गबन में उनकी कोई भूमिका नहीं है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.