सोनभद्र, मार्च 22 -- अनपरा, संवाददाता। भाठ क्षेत्र में गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण की शिकायतों का मामला थम नही रहा है। शनिवार को कुलडोमरी के डयनिया-रणहोर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गये। नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और आगाह किया कि यदि गुणवत्ताहीन कार्य जार रहा तो मामला जिलाधिकारी और मुख्य मंत्री तक पहुंचेगा।ग्रामीण भोला प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, बिहारी लाल गुप्ता, दिनार बैगा, अंकित कुमार, राजकुमारी, वीरमती देवी, अनारकली देवी काआरोप था कि सड़क का निर्माण कार्य करा रही संविदा कम्पनी पुरानी सड़क की सफाई किए बगैर जगह-जगह मिट्टी के ऊपर सीधे गिट्टी और तारकोल डाल सड़क निर्माण करा रही है जिससे सड़क पहली बारिश में भी नही टिक सकेगी। इस सम्बन्ध मे पी डब्लू डी के अवर अभियंता विष्णु प्रकाश यादव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.