हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। भूमि विवाद, सड़क निर्माण, अतिक्रमण, पेयजल, धोखाधड़ी और प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सड़क निर्माण न होने से जुड़ी शिकायतों पर लोनिवि से रिपोर्ट तलब की। जनसुनवाई में रामपुर रोड निवासी मनोज मनराल के कॉलोनी गेट विवाद का मौके पर समाधान किया गया। वहीं प्रदीप जोशी और राजप्रीत कौर के भूमि संबंधी मामलों में राजस्व विभाग को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण से जुड़े मामलों में घुघु सिगड़ी और कोटाबाग क्षेत्र की शिकायतों पर लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट तलब की गई। अधूरी सड़क कार्य पर संबंधित ठेकेदार को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.