वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रामनगर के रामपुर में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत सड़क निर्माण में धांधली पकड़ी गई है। डूडा ने कानपुर की फर्म अवी इन्फ्राटेक के प्रोपराइटर विनेश कुमार कुशवाहा और अंकुर कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामनगर थाने में धारा 318(1) के तहत लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दोनों ठेकेदारों पर घटिया सामग्री का प्रयोग करने, विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।डूडा के निर्माण खण्ड-3 के अधिकारी अमर चन्द गुप्ता ने तहरीर में यह आरोप लगाए हैं। फर्म को 17 फरवरी 2026 तक निर्माण पूरा करना था। फर्म ने न केवल समय पर काम पूरा नहीं किया बल्कि जो निर्माण सामग्री इस...