वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना में सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित हो और निर्माण कार्य समयसीमा में होना चाहिए। वह रविवार को सिगरा स्थित सीएम ग्रिड योजना की निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स योजना) के तहत सड़क निर्माण कार्यों के बारे में पीपीटी के माध्यम से नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को कम से कम असुविधा होनी चाहिए। नगर आयुक्त ने कहा कि सड़कों को 'स्मार्ट और ग्रीन' मानक के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इन सड़कों पर ड्रेनेज, फुटपाथ और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...